सैन्य धाम केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं बल्कि अमर आत्माओं का प्रतिक :-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन पहुंचकर सबसे पहले अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल स्मारक पहुंचकर शहीद के प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लैंसडौन –
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी से भरे ताम्र कलशों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने एक मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। गौरतलब है कि इन ताम्र कलशों में एकत्रित शहीदों के आंगन की पावन माटी को देहरादून में बन रहे भव्य सैन्य धाम में ले जाया जाएगा। इस दौरान सेना की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गढ़वाल रेजीमेंट का रेजिमेंटल गीत स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए वीर नारियों, परिजनों और माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं बल्कि अमर आत्माओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीदों के आंगन की पावन मिट्टी वहां लायी जा रही है, यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता नहीं बल्कि उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। इस मोके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मेहेंद्र भट्ट ,सैनिक कल्याग मंत्री गणेश जोशी ,स्थनीय विधयाक दलीप सिंह रावत सहित गढ़वाल राजिमेंट के सभी अधिकारी उपस्थित थे।


