उत्तराखंड

ज्वेलरी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने और प्रमाणित हॉलमार्क युक्त आभूषणों के क्रय-विक्रय पर दिया गया जोर

फर्जी हॉलमार्क से होने वाली ठगी की रोकथाम को लेकर पुलिस-ज्वेलर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ख़बर को सुनें

चमोली –

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा थाना थराली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में आज *चौकी नारायणबगड़ व चौकी ग्वालदम प्रभारियों* द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के ज्वेलर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान ज्वैलरी पर हॉलमार्क की अनिवार्यता, फर्जी हॉलमार्क के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी की रोकथाम तथा आभूषणों के क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ज्वेलर्स को निर्देशित किया गया कि वे केवल प्रमाणित हॉलमार्क युक्त आभूषणों का ही क्रय-विक्रय करें और ग्राहकों को भी हॉलमार्क के महत्व के बारे में जागरूक करें।

इसके अतिरिक्त ज्वेलर्स को बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नकली हॉलमार्क अथवा फर्जी आभूषणों से संबंधित जानकारी सामने आती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।बैठक के दौरान ज्वेलर्स द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस द्वारा भी व्यापारियों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ अपना व्यवसाय संचालित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की ठगी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button