उत्तराखंड

5 सवारी व एक पायलेट क़े साथ हेलीकाप्टर लापता, प्रशासन जुटा खोज बिन जुटा

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। चमोली प्रशासन हेलीकॉप्टर के बारे में पता लगाने में जुटा है। दो हेलीकॉप्टर गायब हुए हेलीकॉप्टर की सर्च में लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे।

अब तकप्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास अचानक गायब हो गया। जिसमें पायलट समेत छह यात्री सवार थे। सेना की यूनिट ने जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने  इस घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद से प्रशासन और रेस्क्यू टीमें जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। खबर को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इसमे सवार पायलेट काप्टन हिमांशु, प्रताप, अरुण,शंकर गॉवड़ा, सुधीर के व H S नटराजन शामिल है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button