उत्तराखंड

उपविजेता बना जनपद चमोली,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मै

दूरथ गाँव क़े बच्चों ने दिखाया हुनर

ख़बर को सुनें

चमोली –

आईपीएल (IPL)की तर्ज पर खेली जाने वाली भारत के अकेले उत्तराखंड राज्य में विज्ञान की प्रीमियर लीग(SPL) के द्वितीय संस्करण विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जनपद चमोली के दूरस्थ गांव कनोल (नंन्दानगर) के देवेंद्र तथा नैनीसैण के प्रिंस की जोड़ी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता देहरादून के विज्ञान धाम झाझरा में आयोजित की गई। सात चरणों में चली इस प्रतियोगिता में शुरू से ही चमोली के इन दोनों छात्रों ने अपना दबदबा कायम रखा। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले दोनों छात्रों के मार्गदर्शक शिक्षक अनूप खंडूडी व सुमित नेगी को चमोली के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति को जाता है

जिले की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत जिला समन्वयक नरेंद्र रावत अकादमिक समन्वयक व टीम प्रभारी डॉ प्रताप बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाईयां एवं शुभकामना दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 21वां उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन–2026 के तत्वाधान में दिनांक: 25–26 अक्टूबर 2026 को विज्ञान धाम, झाझरा, देहरादून, उत्तराखंड में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button