उत्तराखंड

न्यायालय के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी…! थाना नन्दानगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

चमोली –

चमोली पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।  नंदा नगर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

26 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट, चमोली द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त राहुल पाल पुत्र वेद प्रकाश पाल, निवासी पाल मटन शॉप, निकट कुरुड़ पुल, कस्बा बाजार नन्दानगर को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत वारंटी अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button