उत्तराखंड

प्रबंधक निदेशक ने दिये राजस्व वसूली की शत प्रतिशत के निर्देश –

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक  पी सी ध्यानी द्वारा विद्युत वितरण मंडल, कर्णप्रयाग के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, गैरसैन व नारायणबगड़ की समीक्षा बैठक की गई जो कि रात लगभग 1:30 बजे तक चली।

उक्त बैठक में प्रबंध निदेशक द्वारा राजस्व वसूली के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने, मीटर रीडिंग के आधार पर शत प्रतिशत विद्युत बिल निर्गत करने के साथ साथ सभी सम्मानित उपभक्ताओं की समस्याओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा सभी अभियंताओं को यह भी निर्देशित किया कि सी०एम० हैल्प लाइन की सभी शिकायतों का सकारात्मक विजन के साथ व नियत समय में समाधान किया जाये। देर रात तक चली बैठक में प्रबंध निदेशक द्वारा यह भी निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ बताते हुए, स्मार्ट मीटर लगाएं जाए। इसके अतिरिक्त नये संयोजनों को ससमय निर्गत करने पर भी निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई संयोजन को निर्गत करने में अनावश्यक देरी पायी जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता  एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता  गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता  अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता  धर्मबीर सिंह,  राहुल चानना,  शैलेंद्र बिष्ट,  मनोज कुमार सहित क्षेत्र के सभी उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता, लेखाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button