उत्तराखंड

स्कूलों बच्चों को दी कानूनी जानकारी

ख़बर को सुनें

चमोली –

सिविल जज (सीनियर डिविजन) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली, के दिशानिर्देशनुसार जिला बाल कल्याण समिति चमोली से सदस्य  राकेश कुमार एवं अनीता सेमवाल द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिला चमोली के 12 अलग – अलग जूनियर हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,

जिसमें राइका. चोंनघाट, सुंग ल्वाणी, कुंडबगड़, सितेल, सुतोल, पेरी, वि.ख. नंदानगर, थिरपाक, उज्ज्वलपुर वि.ख, कर्णप्रयाग, निजमूला,गौणा, वि.ख. दशोली, एवं आदिबद्री, मालसी वि.ख. गैरसैंण में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, लैंगिक अपराध, मानव तस्करी , साइबर क्राइम, एनटी ड्रक्स कमेटी, लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह, नशा मुक्त, एवं चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 आदि विषयों पर जानकारी दी गई, ताकि शिक्षा के साथ साथ छात्र छात्राओं को विधिक जानकारी भी अतिआवश्यक है,जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान सभी 1966 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे, विद्यालय में सभी शिक्षक, एवं कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया गया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button