उत्तराखंडक्राइम

मामूली टच पर बवाल: पीछा कर युवकों से मारपीट करने वाले 6 उपद्रवी गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग –

एक मामूली सड़क हादसा उस समय बड़े विवाद में बदल गया जब बाइक का हल्का टच होने पर कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष का पीछा कर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 6 आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप जोशी पुत्र कृतिबल्लभ जोशी निवासी मण्डलसेरा, बागेश्वर अपने साथियों कार्तिक, शिवा, दीपांशु जोशी एवं कमल के साथ स्कूटी व मोटरसाइकिल से तुंगनाथ यात्रा से लौट रहे थे। चमोली बाजार होते हुए कर्णप्रयाग की ओर जाते समय कालेश्वर क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल का एक अन्य बाइक से हल्का टच हो गया। इस पर उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली।

इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने आक्रोशित होकर अपने साथियों को बुलाया और वाहन से पीछा करते हुए कालेश्वर में उन्हें रोककर झगड़ा किया। आरोपियों ने यहीं नहीं रुके, बल्कि सिमली बैंड तक पीछा करते हुए शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ मारपीट की, अभद्रता की तथा उनके हेलमेट और मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिमली पर तैनात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी 6 आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर कोतवाली कर्णप्रयाग ले जाया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए संयोजन शुल्क वसूला और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न दोहराने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने राहत महसूस करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में शामिल:अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल अवतार सिंह।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button