
चमोली –
रविवार को थाना पोखरी क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों-मनोज कुमार पुत्र मुकुंदी लाल निवासी ग्राम गुनियाला, उम्र 35 वर्ष व विकेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी सोडा मंगरा, उम्र 37 वर्ष द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज, आक्रामक व्यवहार कर आमजन आक्रामक व्यवहार करते हुए आमजन में भय एवं असुविधा उत्पन्न की जा रही थी।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया। दोनों व्यक्तियों की स्थिति अत्यधिक नशे में प्रतीत होने पर उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोखरी में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके द्वारा अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध *पुलिस एक्ट* के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनों को कड़ी चेतावनी दी। दोनों व्यक्तियों द्वारा अपने कृत्य के लिए क्षमा याचना करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया।

