उत्तराखंड

उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों को कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के दिए आदेश

ख़बर को सुनें

जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड़ढा मुक्त करने के निर्देश

चमोली –

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सड़कों को गड़ढा मुक्त करने का कार्य लोनिवि, एनएच सहित सभी विभागों की ओर से किए जा रहे हैं। जिसे लेकर शनिवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोनिवि के साथ रेखीय विभागों की बैठक लेते हुए सड़कों को गड़ढा मुक्त करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थराली और पोखरी लोनिवि के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और मजदूरों की संख्या बढाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सड़कों पर कार्य करने में आ रही पेरशानियों को संबंधित उप जिलाधिकारी से समंवय स्थापित कर समय से करने के भी दिए निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, ईई प्रमोद गंगाड़ी, ओंकार पांडे, प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे ।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply to Raghunath rawat Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button