ट्रक दुर्घटना मै एक की मौत दूसरा घायल

गोपेश्वर -शक्रवार रात्रि नंदप्रयाग – कर्णप्रयाग राष्ट्रीय
राजमार्ग पर जयकंडी के पास एक मलावाहक वाहन खाई मै गिरने से घटना स्थल पर चालक कि मौत हो गयी है ओर दूसरा व्यक्ति घायल बताया गया है
जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को नंदप्रयाग –
कर्णप्रयाग कि ओर जाते हुए मालवाहक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिससे चालक कि घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी वही दूसरी व्यक्ति घायल हो गया है घायल व्यक्ति को उप जिलाचिकिसालय कर्णप्रयाग मै भर्ती किया गया है जिसकी उपचार चल रहा है घटना कि जानकारी मिलते ही लगांसू चैकी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना वाहन ट्रक संख्या UP 11 BT 2881 नीचे गहरी खाई में गिर गया जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे, चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया दूसरे व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से रेस्क्यू कर उपचार हेतु सरकारी वाहन से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भिजवाया गया।*


