उत्तराखंड

हेली दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू करने में प्रशासन की टीमें जुटी

ख़बर को सुनें

चमोली-

ज्योतिर्मठ के समीप कल दोपहर हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की दुखद मृत्यु के बाद जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू करने में प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं।

दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के चलते भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एवं वन विभाग की टीमें पांडुकेश्वर की ओर से कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच चुकी हैं और पार्थिव शरीरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई में जुटी हैं।

रेस्क्यू अभियान को सुरक्षित बनाने के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों की ओर से वैकल्पिक पैदल मार्गों की भी तलाश की जा रही है। सभी रेस्क्यू एजेंसियां आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की चुनौतियों के बीच अभियान में जुटे जवानों एवं कार्मिकों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जोशीमठ पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button