पूर्व छात्र डॉ. गौरव शाह ने किया एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ


कर्णप्रयाग (चमोली), – श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) में चल रही पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गौरव शाह (रेडियोलॉजिस्ट, बेस अस्पताल सिमली) ने रिबन काटकर किया।
वर्ष 2014 में विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डॉ. शाह पहली बार अपने विद्यालय पहुँचे। इस अवसर पर हेड बॉय अंकुल पुरोहित व हेड गर्ल आरोही नवानी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से वरिष्ठ शिक्षिका संगीता पँवार ने शॉल ओढ़ाकर व प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। डॉ. शाह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यों को पूर्ण ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया और प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
तीसरे दिन के मुकाबलों के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
• रस्सी कूद (बालिका वर्ग): प्राथमिक वर्ग में आराध्या प्रथम, अंशिका बिष्ट द्वितीय व काव्य तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में वेदिका ने पहला, हिमांशी ने दूसरा व आरुषि बर्तवाल ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में शैलजा प्रथम, अंशिका द्वितीय व तन्वी तृतीय रहीं।
• खो-खो व फुटबॉल: खो-खो के सीनियर बालिका वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने रामानुजन सदन को हराया। वहीं, फुटबॉल के प्राथमिक बालक वर्ग में रामानुजन सदन ने रमन सदन को पराजित किया।
• वॉलीबॉल: जूनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने रमन सदन को तथा बालिका वर्ग में रमन सदन ने भाभा सदन को हराया। सीनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने रामानुजन सदन को और बालिका वर्ग में रामानुजन सदन ने रमन सदन को मात दी।
• बास्केटबॉल: सीनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने रामानुजन सदन को तथा बालिका वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने भाभा सदन को पराजित किया।
• कैरम: प्राथमिक बालक वर्ग में रितिक सिंह, आरव कुँवर व राघव राणा तथा बालिका वर्ग में आरुषि, अनुजा व आराधना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में तनुज भट्ट, हर्षित बिष्ट व दिव्यांश खंडूरी तथा बालिका वर्ग में निहारिका पल्लव, आरुषि बर्तवाल व आरुषि बैरवान विजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में अर्णव सती, कौस्तुभ नेगी व ध्रुव बिष्ट तथा बालिका वर्ग में तन्वी, जिज्ञासा बहुगुणा व अनुषा रावत ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
• लूडो: प्राथमिक बालक वर्ग में शिव उपाध्याय, राघव सिंह व अखिलेश डिमरी तथा बालिका वर्ग में अरनवी, खुशी व आराध्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में आयुष, अंशुमान व मनन सिंह कंडेरी तथा बालिका वर्ग में ईशिता, अंशिका डिमरी व नंदिनी रावत ने शीर्ष तीन स्थान पाए। सीनियर बालक वर्ग में ध्रुव बिष्ट, सुमित नवानी व अखिलेश भारद्वाज तथा बालिका वर्ग में संस्कृति पँवार, आस्था व सिमरन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
शतरंज: प्राथमिक बालक वर्ग में ईशान नवानी व बालिका वर्ग में अरनवी कनवासी विजयी रहे। जूनियर बालक वर्ग में अनुराग नेगी और सीनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष सती ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में सहयोग: प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक विपिन कुँवर, प्रशांत बर्तवाल, व्यायाम शिक्षिका नीलिमा पैलू, संयोजक सुमन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक संगीता, सह-समन्वयक सोनाली बिष्ट, सदन प्रमुख रितु मैठानी सहित सभी सदनों के प्रभारी शिक्षकों व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।


