उत्तराखंड

नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोडिंग करना पड़ा भारी, 02 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्रवाई

ख़बर को सुनें

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं यातायात पुलिस चमोली द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान*

चमोली –

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2026 को *श्री पुनीत कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली* एवं *यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल* के नेतृत्व में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवलीबगड़ के समीप संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों, यातायात नियमों के अनुपालन तथा सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग करते पाए गए दो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। उन्हें निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में हेलमेट एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ओवरलोडिंग न करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के संयुक्त चेकिंग एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button