उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

ख़बर को सुनें

चमोली –

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून के पद पर स्थानांतरण होने पर आज विकास भवन सभागार, गोपेश्वर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश का अपर आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरण होने पर जिला सभागार, गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के साथ जनपद में किए गए कार्यों एवं उनके योगदान को याद करते हुए उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button