Blogउत्तराखंड

सड़क हादसे में 2 युवक घायल

ख़बर को सुनें

गोपेश्वर –

पठियालधार के पास दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  सूचना  मिलते ही थानाध्यक्ष गोपेश्वर श्री विनोद चौरसिया स्वयं पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं –

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र हुक्कम सिंह रावत, निवासी ग्राम मोख मल्ला, थाना नन्दानगर, उम्र 19 वर्ष – कंधा टूटा हुआ।  हेमराज नेगी पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम मोख मल्ला, थाना नन्दानगर, उम्र 19 वर्ष – सिर में गंभीर आई है   इ स दौरान वहीं से गुजर रहे ट्रॉला चालक *सुनील पुत्र संग्राम लाल , निवासी पठियालधार* ने गुड समेरिटन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, पुलिस के साथ सहयोग कर अपने ट्रॉले में दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुँचाया।

चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही की गई है।इ स पूरे घटनाक्रम में जहाँ पुलिस ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई, वहीं स्थानीय युवक सुनील ने मानवीयता की मिसाल कायम कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

 चमोली पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी सड़क दुर्घटना या आपात स्थिति में घायलों की मदद अवश्य करें। गुड समेरिर् स्कीम के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले नागरिक को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं होगी। आपकी छोटी सी मदद किसी की कीमती जान बचा सकती है।प लिस टीम-* हे0कां0 विवेक रावत, कां0 प्रदीप कुकरेती, कां0 हरेन्द्र, कां0 विनोद कन्याल,कां0 सुनील सौडियाल,हो0गां0 हिम्मत लाल,हो0गा0 प्रकाश

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Manmohan negi Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button