उत्तराखंड

मोटर मार्ग पर नही हुआ 15 वर्षो मै डामरी करण, आक्रोश

ख़बर को सुनें

नंदा नगर –

विकास खंड नंदा मगर के नंदप्रयाग भेरनी मोटर मार्ग पर विगत 15 वर्ष से लगभग 250 मीटर मोटर मार्ग पर डामरी करण न होने से लोगो मै खासा गुस्सा है जिसे लेकर प्रभारी जिलाधिकारी , विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर तत्काल मोटर मार्ग पर डामरी करण करने की माँग की गयी ।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलापंचाय्यत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट व प्रभारी जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी को दिये ज्ञापन मै  कहा गया है कि नंदनगर के ग्राम पंचायत महड़ बगठी , राज बगठी, भेरनी , पानीगैर सहित दर्जनों गावो को जोड़ने वाली सड़क 2007 मै निर्माण किया गया था लेकिन आज तक उसमे एक बार भी डामरी करण नही किया गया है जिसे ग्रामीणों को।आने जाने मै समस्याओ का समना करना पड़ रहा है अब सडक का डामरी करण हो भी रहा है तो उस स्थान को छोड़ा जा रहा है जिससे यहां के जनप्रतिनिधियों ने पहले उक्त स्थान पर डामरी करण कराने कि माग की है ज्ञापन मै जिला प्रधान संघ के संरक्षक महाबी रावत व ब्लॉक नंदनगर के प्रधान संघ के  संरक्षक परमा नंद पुरोहित ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button