उत्तराखंड

शराब पीकर न्यूसेंस फैलाना पड़ा भारी, गैरसैंण पुलिस ने चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

चमोली –

थाना गैरसैंण पुलिस को सूचना मिली कि कोसी (आदिबद्री) स्थित एक होमस्टे में कुछ व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने होमस्टे में कार्यरत कर्मचारी के साथ अभद्रता की और आपस में ही लड़ने-झगड़ने लगे। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही चारों व्यक्ति वहां से चले गए।

अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर करीब 14:00 बजे चारों व्यक्ति आदिबद्री टैक्सी स्टैंड पर फिर आमने-सामने आ गए। बीती रात की घटना को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सार्वजनिक स्थान पर हो रहे इस हंगामे से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो अपर उपनिरीक्षक अनिल आगरी एवं हेड कांस्टेबल आनंद ने तत्परता दिखाते हुए चारों व्यक्तियों को धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button