उत्तराखंड

घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया शुभारंभ

ख़बर को सुनें

चमोली-

दशोली विकासखंड के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का आज गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को विधिवत शुभारंभ हो गया। बद्रीनाथ के माननीय विधायक लखपत बुटोला ने फीता काटकर इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ विधायक का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यातायात सुगम होने के साथ-साथ यह सड़क पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:• जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी: प्रधान घुड़साल अनीता कंडारी, प्रधान सैकोट मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य बिपिन फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण और जिला महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं ग्रामीण: गुलाब बिष्ट, महिपाल रावत, प्रकाश डंडरियाल, नरेंद्र पंवार, शिशुपाल कंडारी, अनिल रावत, कल्याण रावत, संतोष गुसाईं, ताजवर रावत, महेंद्र रावत, वीरेन्द्र रावत, पूर्ण पंवार, गौर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र नेगी, पान सिंह राणा, प्रताप सिंह, सूरज रावत, चन्द्र मोहन, रामचंद्र पंवार, भरत पंवार, अवतार बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक और भारी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणजन।

• विभागीय अधिकारी एवं मीडिया: निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज, सहायक अभियंता उमेश धैर्य, अवर अभियंता लक्ष्मी कंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button