Blog

नशे में गाड़ी दौड़ाना पड़ा भारी, गैरसैण पुलिस ने मौके पर उतारा नशा

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं “ड्रिंक एंड ड्राइव” करने वालों के विरुद्ध चमोली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गैरसैण के उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम शिशुपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी अन्द्रपा, गैरसैण बताया।

चैकिंग के दौरान चालक शराब के अत्यधिक नशे में पाया गया तथा वाहन के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक की लापरवाही सड़क पर चल रहे अन्य यात्रियों एवं स्वयं के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाना बहादुरी नहीं, बड़ी लापरवाही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button