किमगैर में बाघ ने गौशाला की खिड़की तोड़कर दो गायों को मार डाला एक गाय थी गाभिन, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग से मुआवजे की मांग,
पोखरी-
विकासखंड पोखरी के किमगैर गांव में बाघ ने गौशाला की खिड़की तोड़कर अंदर घुसते हुए दो देशी गायों को मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, बीती रात बाघ ने किमगैर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह चौधरी की गौशाला की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर उनकी दो देशी गायों को मार डाला। सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मृत गायों में एक गाभिन थी। इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, ग्रामीण अपनी गौशालाओं में मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
घटना के बाद वार्ड सदस्य सुलोचना देवी और सत्येंद्र सिंह चौधरी ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की मांग की है।वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन कर्मियों को किमगैर गांव भेज दिया गया है। मौके से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोटो सलंग्न


