दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना में 476 बच्चों ने किया प्रतिभाग

चमोली –
चमोली मंडल द्वारा दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर और जिला रुद्रप्रयाग में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में चमोली मंडल से कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया.
गोपेश्वर स्थित केंद्र में 522परीक्षार्थियों में से 476 द्वारा ही परीक्षा दी गई साथ ही रुद्रप्रयाग केंद्र पर 85 में से 83 बच्चों द्वारा परीक्षा दी गई. इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर चमोली मंडल अजय कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई साथ ही डाक विभाग द्वारा दूसरी ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करने हेतु सूचित किया गया.
इसके साथ ही अधीक्षक डाकघर द्वारा सूचित किया डाक सप्ताह के अवसर पर आज दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई साथ ही दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को POSB डे , PLI डे और और आधार संबंधित सेवाओं हेतु डाक चौपाल का आयोजन किया। जाएगा. जिसमें सभी सम्मानित जनता से निवेदन है कि डाकघर की सभी स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ लें एवं आधार संबंधित सेवाओं हेतु डाकघर में संपर्क करें.



