उत्तराखंड

सिमली मैं बेस नहीं तो वोट नहीं, देहरादून निकली बेस अस्पताल के जीओ जारी करने की मांग को लेकर पद यात्रा

ख़बर को सुनें

कर्ण प्रयाग – सिमली स्थित हॉस्पिटल को बेस बनाये जाने को लेकर रविवार को लगभग 30-35 गांवों के पहुँचे लगभग 2000-2500 लोगों के मुँह पर एक ही नारा था बेस नहीं तो वोट नहीं लगाते हुये पदयात्रा का शुभारंभ किया गया महिला पुरुष हाथों में स्लोगलन लिखें तख्ती लेकर नारे बाजी कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि सिमली हॉस्पिटल को बेस बनाने को लेकर दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी आज़ तक बेस नहीं बनने से स्थानीय लोगों मैं खासी नाराजगी देखी जा रही है पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार माँ चंड़िका मंदिर मैं पूजा -अर्चना कर माँ चंड़िका मैदान मैं जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी व्यक्तिओ ने एक ही बात कही बेस नहीं तो वोट नहीं का नारे को बुलंद किया गया कॉग्रेस पूर्व अध्यक्ष व कर्ण प्रयाग से  विधायक प्रत्याशी मुकेश नेगी ने भी इस आंदोलन को समर्थन देते हुये आंदोलनकारी मैं जोश भर दिया उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी ही घोषणा को पूरा नहीं किया ओर विकास की बड़े – बड़े दावे किया जा रहा है जनता परेशान है और मुख्यमंत्री खोखले वादे कर रहे हैं बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी कहा कि सरकारों ने उन्हें सिर्फ ठगा है कई बार मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य सचिव से वार्ता के बाद भी अस्पताल का जियो जारी नहीं किया जाना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे में निर्णय लिया गया कि आप  सिमली से देहरादून मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकाली जा रही है जिसका आज श्री गणेश हो गया है उन्होंने क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह क्षेत्र की जनता बेस अस्पताल के लिए एकत्रित हुई है उसके लिए समस्त क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button