उत्तराखंड

डॉ. अनुराग शर्मा सिविल सर्विसेज बैडमिंट नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

ख़बर को सुनें

चमोली –

महाविद्यालय गोपेश्वर के प्राध्यापक डॉ अनुराग शर्मा का चयन “सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता” की राष्ट्रीय टीम में हुआ है।

सिविल सर्विसेज राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को परेड ग्राउंड बैडमिंटन स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में आयोजित की गई जिसमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 4 प्रतिभागियों का चयन उत्तराखंड राज्य की टीम में किया गया।

यह टीम राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। डॉ. अनुराग शर्मा वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक हैं तथा बैडमिंटन के कुशल खिलाड़ी है। इससे पूर्व डॉ शर्मा का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ था।डॉ शर्मा के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनायें दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button