उत्तराखंड

महड़ बगठी व सकण्ड मै बकरी व गाय को बनाया निवाला

ग्रामीणों का जीना हुआ दुशवार , वन विभाग भी मुकदर्शक बना

ख़बर को सुनें

चमोली –  सकण्ड  व महड़ बगठी मै एक गाय व एक बकरी को मार  दिया है जिससे ग्रामीण परेशान व भयभीत है वही भेरनी मै देर शांय को ग्रामीणों का अचानक दो भालू दिखने से हड़कंप मच गया जब शोर -सराबा कर वह भाग निकला तब जाकर लोगो ने राहत की शास ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महड़ बगठी मै कन्हया लाल की एक बकरी को बाघ ने मार दिया है वही सकण्ड ग्राम सभा के गोविंद प्रसाद ममगाई की एक गाय को गौशाला तोड़ कर भालू ने गौशाला के अंदर ही मार दिया है जिससे ग्रामीण भयभीत है वही अब तक गोविंद बल्ब ममगाई की गौशाला पर भालू का यह तीसरा हमला है जिसमे अब तक तीन मवेशियों को निवाला बना चुका है ग्राम प्रधान महड़ बगठी गौरव प्रसाद सती व सकण्ड प्रधान निरज सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह रावत ने वन विभाग से गस्ती दल व भालू के लगातार बढ़ते हमले से बचाने की माँग की है वही भेरनी के पूर्व प्रधान पति हरिश लाल ने बताया कि जब वह शाम को जब वह अपने घर जा रहे थे उस समय अचानक उनके समाने दो भालू आगये ओर वह डर से चिलाया तो नजदीक के लोग आगये नही तो भालू हमले को तयार होगया था उन्होंने कहा कि जब प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश्वर दुवे से बात करनी चाही तो उनका जबाब था खुद बचो जगली जानवरों से हम कुछ नही कर सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button