कॉग्रेस 16 फ़रवरी को राज भवन घेराव करेगी

चमोली –
जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की अध्यक्षता में जनपद के ब्लाक ,नगर अध्यक्षगण व पदाधिकारीगण के साथ पार्टी की गतिविधियों से संवंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, मनरेगा बचाओ संग्राम पर चर्चा की गई तथा 16 फरवरी को राजधानी देहरादून में राजभवन घेराव कार्यक्रम पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
बैठक मै केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने सहित प्रदेश हो रही खुले आम हत्या , भ्रष्टाचार को बढ़वा देने , विकास के नाम पर सिर्फ घोषणा होने सहित कई ओर मुद्दों को लेकर राज भवन को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक दशोली अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, ब्लाक अध्यक्ष कर्णप्रयाग सुभाष रावत,नगर अध्यक्ष कर्णप्रयाग महेश खंडूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष नारायणबगड़ नरेंद्र सिंह रावत,नगर मंडल पीपलकोटी अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी/तेजवीर कंडेरी,बरिष्ठ कांग्रेसी कुंवर सिंह भंडारी , युवा नेता मुकुंद विष्ट , चन्द्र सिंह गुसाई, न्याय पंचायत अध्यक्ष रुद्र सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।



