हुड़दंग मचाने वाले 06 हुड़दंगियों पर पीपलकोटी पुलिस की सख्त कार्रवाई

चमोली –
पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी पीपलकोटी को सूचना प्राप्त हुई कि ज्योतिर्मठ से चमोली की ओर आ रही एक अर्टिगा कार (वाहन संख्या: HR 54F 3090) में सवार कुछ युवक चलती गाड़ी में लगातार हुड़दंग और उपद्रव मचा रहे हैं।
सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी पीपलकोटी, उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में कस्बा बाजार पीपलकोटी में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त वाहन को घेराबंदी कर रुकवाया गया। वाहन की चेकिंग करने पर उसमें कुल 6 युवक सवार पाए गए, जो शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 हरियाणा व उत्तर प्रदेश के युवकों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है। देवभूमि की शांत वादियों और यात्रा मार्ग पर हुड़दंग या अमर्यादित व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


