उत्तराखंड

काण्डई चंद्रशिला में भालू का आतंक, दुधारू गाय को मार डाला

ख़बर को सुनें

गौशाला तोड़कर बैल को किया घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

पोखरी।

विकासखंड पोखरी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। काण्डई चंद्रशिला गांव में बीती रात भालू ने संजय किमोठी की गौशाला तोड़कर उनकी दुधारू गाय को मार डाला। वहीं, कलावती देवी की गौशाला को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके बैल को घायल कर दिया।भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रधान भगत भण्डारी पूर्व प्रधान नवीन राणा सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की सक्रियता से पशुपालकों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौशालाओं में बंधे मवेशी भी सुरक्षित नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इन ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने, प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने तथा ग्रामीणों को भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button