उत्तराखंड

जखोली के सुमाड़ी में रिहायशी मकान के बाथरूम में घुसा गुलदार

ख़बर को सुनें

वन विभाग की टीम ने ट्रैकुलाइज कर गुलदार को सुरक्षित निकाला बहारl

 

जखोली– विकासखंड जखोली के सुमाड़ी, तिलवाड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार रिहायशी मकान के बाथरूम में घुस गया। गुलदार की मौजूदगी से परिवार में दहशत फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गयाl

आवारा कुत्ते का पीछा करते करते गुलदार सुमाड़ी बाजार मे स्थित एक मकान के दूसरे मंजिल मे बने बाथरूम मे घुस गया था, दिनेश चनद्र के मकान मे अचानक गुलदार दिखाई देने से परिवार और आसपास के लोगो मे अफरातफरी मच गयी,घटना की सूचन तत्काल वन विभाग को दी गयीl सूचना मिलते ही वन. विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी और गुलदार को सुरक्षित बहार निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान. शूरु कर दिया, किसी तरह वेक्ल्पिक व्यवस्था अपनायी गयी क्योकि बाथरुम मे घुसे गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की जगह नही थीl जानकरी के लिए बता दे कि बाजारा मे घमने वाला आवारा कुत्ता आवासीय मकान के बाथरुम मे घुस गया, जिस कारण से गुलदार भी कुत्ते का पीछा करते बाथरूम मे चला गया

गुलदार के अंदर जाते ही बाथरूम की कुंडी अपने आप बंद हो गयी, और गुलदार वहीं कैद हो गयाl सहायक उपवन संरक्षक डाक्टर दिवाकर पंत ने जानकारी दी गयी घटना स्थल पर पिंजरा लगाने के लिए प्रयाप्त जगह नही थी इस लिए गुलदार को सुरक्षित निकालने के लिए वैक्ल्पिक व्यवस्था की गयी वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने गचलदर को ट्रैकुलाइज कर सुरक्षित बहार निकाला, अभियान मे सहायक उपवन संरक्षक डाक्टर दिवाकर पंत,वन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सि नेगी उत्तरी जखोली,वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल,वन आरक्षी आशीष सिह, और. यशवंत सिह शामिल थेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button