उत्तराखंड

दोपहिया वाहन पर दो सवारी, सुरक्षा भी दोनों की जिम्मेदारी

ख़बर को सुनें

पिलियन राइडर का भी हेलमेट पहनना अनिवार्य, यातायात पुलिस चमोली ने चलाया जागरूकता अभियान

चमोली –

सड़क पर सफर करते समय सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ बाइक चलाने वाले की नहीं, बल्कि पीछे बैठकर यात्रा करने वाले व्यक्ति की भी है। इसी संदेश के साथ चमोली पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  शुक्रवार यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत आमजन को दोपहिया वाहन एवं उनके पीछे बैठकर यात्रा करने वाले पिलियन राइडर्स को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होने बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। अक्सर देखा जाता है कि चालक तो हेलमेट पहन लेते हैं, लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के सफर करता है। दुर्घटना होने की स्थिति में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

पुलिस टीम द्वारा आमजन यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए तथा सभी से दोपहिया वाहन पर सफर करते समय स्वयं के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपनों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। भविष्य में चालक अथवा पिलियन राइडर के हेलमेट नहीं पहनने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button