कर्णप्रयाग में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का चौथा दिन उत्साह से भरा रहा


कर्णप्रयाग (चमोली),-
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग (जयकंडी) में चल रही पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के चौथे दिन गुरुवार को विद्यालय के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक विपिन कुँवर, प्रशांत बर्तवाल और नीलिमा पैलू ने संयुक्त रूप से किया। चौथे दिन विभिन्न वर्गों में टॉफी दौड़, पिक अप एंड ड्रॉप दौड़, शतरंज और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
टॉफी दौड़ के परिणाम नर्सरी वर्ग: दृष्टि प्रथम, दक्ष राणा द्वितीय, आरना तृतीय पूर्व प्राथमिक वर्ग: दिशा प्रथम, वान्या मैखुरी द्वितीय, हर्षिता तृतीय लोअर प्राथमिक वर्ग: अर्चित रावत प्रथम, अहान पुरोहित द्वितीय, यूव्वी राणा तृतीय पिक अप एंड ड्रॉप दौड़ के परिणाम नर्सरी वर्ग: दृष्टि प्रथम, दक्ष द्वितीय, शिवम तृतीय पूर्व प्राथमिक वर्ग: ध्रुव प्रथम, अक्षांश द्वितीय, वेदान्त डिमरी तृतीय लोअर प्राथमिक वर्ग: अभिनय खत्री प्रथम, अंशुमन थपलियाल द्वितीय, मानविक चन्द्र तृतीय
क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले प्राथमिक बालक वर्ग: भाभा सदन ने आर्यभट्ट सदन को कड़े मुकाबले में 1 रन से हराया। जूनियर बालक वर्ग: रामानुजन सदन ने भाभा सदन को 6 रन से पराजित किया। सीनियर बालक वर्ग: आर्यभट्ट सदन ने रामानुजन सदन को 2 विकेट से हराया। शतरंज सीनियर बालिका वर्ग में हिमांशी ने अर्पिता डिडोयाल को पराजित किया। समापन समारोह शनिवार को प्रतियोगिताओं के पांचवें और अंतिम दिन शनिवार को सभी वर्गों में रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक विपिन कुँवर, प्रशांत बर्तवाल, व्यायाम शिक्षिका नीलिमा पैलू, संयोजक सुमन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक संगीता, सह समन्वयक सोनाली बिष्ट, सदन प्रमुख रितु मैठानी, सदनों के प्रभारी शिक्षक सुरेन्द्र जोशी, रवीन्द्र सिंह, सुनील सिंह, शरद भूषण, पूजा डिमरी तथा सह-प्रभारी शिक्षक गंभीर सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ बिष्ट, विनोद कुमार, अशोक भट्ट, मयंक रावत और शिक्षिकाएं सुमन रावत, शकुंतला बुटोला, ज्योति डिमरी, रश्मि, सुनीता, मेघा रावत व रजनी का सराहनीय योगदान रहा।



