उत्तराखंड

गोपेश्वर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित; नए सदस्यों ने ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

ख़बर को सुनें

चमोली-

जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए कई गणमान्य एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों व समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों में सेवानिवृत्त ग्राम्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र लाल आगरी, सेवानिवृत्त भेषज अधिकारी मोहनलाल आर्य, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरधारी सिंह सजवाण, सेवानिवृत्त पशुपालन अधिकारी शिशुपाल सिंह फर्स्वाण, सेवानिवृत्त शिक्षिका सावित्री कोहली तथा ग्राम कठूड़ के सरपंच धर्मेन्द्र शामिल हैं।

विधायक लखपत बुटोला एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी नवागंतुक सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर, कांग्रेस का पटका (पट्टिका) ओढ़ाकर तथा शॉल भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को पार्टी की निष्ठा एवं सेवा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त अनुभवी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पार्टी में शामिल होने से जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। आने वाले चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र सिंह रावत, महेंद्र नेगी, मदन सेमवासी, शिवलाल आर्य, जयंती प्रसाद भट्ट, कार्यालय सचिव मनमोहन ओली, बद्रीनाथ बीएलए मदन लोहानी, नगर महिला अध्यक्ष विजया कंडारी, नगर एसटी महिला अध्यक्ष लीला रावत, नगर उपाध्यक्ष गोपाल रावत, दर्शन लाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतीराज हर्षवर्धन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रम संगठन मनवर फर्स्वाण, प्रताप लाल, भक्ति लाल वंडवाल, सोहन भारती, सूरज टकोला, बृजमोहन, अमित नेगी और शिवांग भट्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button