Blog

10.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

रुड़की-

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को 10.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर चौक की ओर केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के निकट पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 10.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना अल्तमस पुत्र इमरान ग्राम शेखपुरी कोतवाली गंग नहर बताया है। पुलिस ने बरामद स्मैक के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस डेज किया है। मेडिकल जांच के बाद युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया है।

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Jitendra rawat Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button