उत्तराखंड

गर्भवती महिला को गम्भीर स्थिति में हेलीकॉप्टर से भेजा देहरादून

देवाल के सबसे दुरस्थ गाव बलांण का मामला

ख़बर को सुनें

चमोली –

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए हेली सेवा वरदान साबित हो रही है। सोमवार को जनपद के एक सुदूर गांव में तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती महिला को जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से उपचार हेतु देहरादून भेजा।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत बलांण से एक ग्रामीण द्वारा गर्भवती तुलसी देवी (32) पत्नी राजेंद्र राम की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता बताई गई।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून भेजा। समय पर किए गए इस रेस्क्यू से महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। जिला प्रशासन की तत्परता के चलते आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की गईं, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button