उत्तराखंड

चारधाम यात्रा-2026: हर चुनौती से टक्कर को तैयार ‘संकटमोचक’ एसडीआरएफ, बद्रीनाथ धाम में चौकस पहरा

ख़बर को सुनें

चमोली –

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अभेद कवच देने के लिए श्री बद्रीनाथ धाम में एसडीआरएफ पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। बदलता मौसम और भारी भीड़—हर चुनौती से निपटने के लिए एसडीआरएफ के जांबाज जवान दिन-रात सतर्क हैं।

धाम क्षेत्र और यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ की विशेष टीमें आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों से लैस होकर हर पल निगरानी कर रही हैं। नदी किनारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। चमोली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही एसडीआरएफ इस बार चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने के लिए पूर्ण रूप से मुस्तैद और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button