उत्तराखंड

खानसौड़ में आयोजित नागेन्द्र देवता थल्लू मेले के चौथे दिन देव डोलियों एवं रावलों ने नृत्य कर भक्त़ौ को दिया आर्शीवाद

ख़बर को सुनें

जखोली –

नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से खानसौड़ में आयोजित पांच दिवसीय पौराणिक थल्लू मेला में देव डोलियों एवं देवता के रावलों ने पारम्परिक वाद्य यंत्रों की थाप पर देव नृत्य कर भक्त़ौ एवं श्रद्धालुओं को अपना आर्शीवाद दिया है। इससे पूर्व नागेन्द्र इंका बजीरा, ओंकारानंद इंका जखोली व सरस्वती शिशु मंदिर जखोली के स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से चौथे दिन का शुभारंभ किया है।

मंगलवार को लस्या पट्टी का अराध्य देव नागेन्द्र देवता की डोली के साथ ही उछच्ना से जगदी माता की डोली, इजरा गांव से शिव शक्ति की डोली, कपणियां से घण्डियाल देवता की डोली और घरड़ा मखेत से नागराजा की छड़ी ने रावल व भक्तों के साथ पारम्परिक वाद्य यन्त्रों पर थल्लू मेले के चौथे दिवस में नृत्य किया। इस दौरान नागेन्द्र देवता के रावल बसन्त सिंह ने अछरी पूजन के साथ ही सभी देव डोलियों का नृत्य स्थल पर स्वागत सम्मान करते हुए सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विजेन्द्र मेवाड़, नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर, प्रधान जखोली नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि पांच दिवसीय नागेन्द्र देवता थल्लू मेला 18 अप्रैल से शुरू हुआ और मेले का समापन बुधवार 22 अप्रैल को होगा। थल्लू मेला के चौथे दिन ब्लाक प्रमुख विनिता चमोली,विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी, प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली ने मेला समिति व स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए खानसौड़ में एक कक्ष बनाने की घोषणा की है। मेले में चौथे दिन लस्या पट्टी के सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले के अन्तिम दिन समापन अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी बतौर मुख्य अतिथि,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष पूनम कठैत व विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेहरमान सिंह रावत उपस्थित होंगे। इस मौके पर चौथे दिन नागेन्द्र देवता रावल बसंत सिंह राणा,समिति अध्यक्ष विजेन्द्र मेवाड़,प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,प्रधानाचार्य चमालकोट गोविन्द सिंह नेगी, प्रधानाचार्य बजीरा बीरेंद्र सिंह राणा,नायब तहसीलदार दूर्गा रावत, पूर्व प्रधान कपणियां महावीर सिंह पंवार,प्रधान जखोली नरेन्द्र चौहान, प्रधान बच्चवाड़ वीर विक्रम सिंह रावत,प्रधान धनकुराली सूबेदार नरेन्द्र सिंह राणा,प्रधान कपणियां विनीता देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी,हयात सिंह राणा,पूर्व प्रधान सूरत सिंह रावत,धूम सिंह रावत, पूर्व प्रधान धनकुराली धूम सिंह राणा,कुलदीप रावत,कीर्ति सिंह रावत,धीरज सिंह नेगी,अनिल सिंह नेगी,सेवानिवृत्त सुबेदार महावीर सिंह नेगी,बलवीर सिंह चौहान, यशपाल नेगी, पूर्व सैनिक सुनील नेगी, खुशहाल चौहान,प्रताप नेगी, राघव नेगी, धूम सिंह भंडारी, भगवान सिंह पंवार सहित सैकड़ौ श्रद्वालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button