उत्तराखंड

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को को दी गाइडेंस व काउंसलिंग

ख़बर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल –

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा कीर्तिनगर टेहरी गढ़वाल में विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त अतिथियों के संबोधन और महत्वपूर्ण सुझावों के साथ गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ ही अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गया गया तथा बैज अलंकरण सॉल भेंट तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।कार्यक्रम में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में प्लेसमेंट सेल के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट प्रोफेसर आर के ढोडी ने कहा कि यह उम्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है वह निरंतर परिश्रम और प्रयास से बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय को आश्वासन दिया कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विश्वविद्यालय की ओर से डांगचोरा इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। गढ़वाल विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर छीरिंग डोलकर खम्पा कहा कि बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं की तुलना नहीं की जा सकती है उन्होंने कहा कि छात्रों को कैरियर या विषय चुनते समय अपनी क्षमता प्रतिभा और रुचि का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस स्थिति में अपने अभिभावक अथवा अध्यापक से मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में वॉलीबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवा चौधरी ने बच्चों का आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग से खेले। खेल से नकारात्मकता निकलती है और सकारात्मक प्रवृत्ति खिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर संपूर्ण समय का सदुपयोग करते हुए सजग और समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करें। स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक अजय सिंह ने बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। असिस्टेंट मैनेजर डॉक्टर विष्ट ने कहा की चुनौतियों का सामना करते समय सही कार्य योजना बनाएं और परिस्थितियों तथा बाधाओं का आकलन कर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में डॉक्टर ज्योति नेगी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंडी प्रसाद देवली ने समस्त विशेषज्ञों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि सभी विशेषज्ञों के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आत्मसात करते हुए अपने भविष्य को सफल और सुखद बनाएं।अंत में कार्यक्रम के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह चौधरी द्वारा गाइडेंस और काउंसलिंग हेतु बनाई गई मार्गदर्शिका का छात्रों के मध्य वितरण किया गया जिसमें 12वीं पास करने के पश्चात विभिन्न व्यावसायिक तथा अकादमी पाठ्यक्रमों की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इस अभिनव पहल की सभी के द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रदीप जुगरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लखपत सिंह कंडारी, विनोद चौहान ,डॉ राम सिंह बिष्ट, रंजन नेगी डॉ गौतम, श्रीमती बीना रावत, सुमन घनशाला, सोनम भट्ट, सुमित्रा रावत, पूजा उनियाल, राहुल भट्ट, रामेंद्र पुंडीर ,काजल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button