चमोली पुलिस ने चलाया जनपदव्यापी सघन चेकिंग अभियान, अपराध निरोधक कार्रवाई

चमोली –
जनपद चमोली में कानून-व्यवस्था को अत्यधिक सुदृढ़ एवं अपराध-निरोधक बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के कुशल निर्देशन में आज शाम पूरे जनपद स्तर पर एक व्यापक, समन्वित एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में औचक सघन चेकिंग अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ नाकाबंदी, वाहनों की जांच एवं व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया। अभियान का संचालन संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं उनके सहयोगी बलों द्वारा किया गया, जबकि पूरे अभियान की निगरानी एवं समन्वय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रत्यक्ष उपस्थिति में हुआ।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दर्जनों वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन एवं आवश्यक पूछताछ की गई।चमोली पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत निकटतम थाना/चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर दें। आपकी जागरूकता और सहयोग ही सुरक्षित चमोली का मजबूत आधार है।


