उत्तराखंड

2026 -27 मै होगी जनगणा , तीन दिवसीय प्रशिक्षाण शुरु

जनगणना 2026-27 की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सम्पन्न*

ख़बर को सुनें

*चमोली –

जिला सभागार गोपेश्वर में जनगणना 2026-27 की तैयारियों के दृष्टिगत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में 18 मार्च से संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जनपद के विभिन्न विभागों से चयनित फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, डाटा संकलन की विधि, फील्ड सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां तथा तकनीकी पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।

जिला जनगणना को-ऑर्डिनेटर अमन कुमार, मुख्य जनगणना प्रशिक्षक एवं मुख्य कृषि अधिकारी चमोली जेपी तिवारी, एनआईसी प्रभारी सुशीला तथा सहायक भूलेख अधिकारी राकेश पल्लव द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन फील्ड स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए सगर गांव में प्रातः 10 बजे फील्ड विजिट एवं प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे। यह फील्ड प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी श्री जय प्रकाश तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुश्री सुशीला सिवाच सहित सभी फील्ड ट्रेनर्स एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button