
चमोली – नंद प्रयाग मै पौराणिक बैशखी मेले का आयोजन दो दिवसीय किया जायेगा पंच प्रयागो मै विशिष्ट स्थान रखने वाले इस मेले मै स्थानीय कलाकारों व रंग मंच के कलाकारों का जमवाड़ा भी देखने को मिलेगा।
नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी रोतेला ने जानकारी देते हुए बताया कि नंद प्रयाग मै यह मेला बहुत पौराणिक है लेकिन आधुनिक चका चौंध ने धीरे -धीरे इस का महत्व कम होता जा रहा है इस लिये इस मेले को पुनर्जीवित करने की जरूरत आन पड़ी है जिसके कारण अब फिर नगर पंचायत व स्थानीय लोगो के सहयोग से इस पौराणिक मेले को जीवित किया जायेगा जिसमे स्थानीय कलाकारों, स्थानीय विधालयों, महिला मगल दलों स्थानीय लोगो के सहयोग से नई शुरुवात किया जाना आवश्यक होगया है ताकि स्थानीय लोक संस्कृति को पुनर्जीवित किया जा सके ओर लोगो को इस स्थान की पौराणिक गाथा कि जानकारी उपलब्ध हो सके इस के लिये एक कमेटी बनाई गयी है जिसमे अध्यक्ष पृथ्वी रोतेला, कौशध्यक्ष डॉ सौरभ बैष्ण , उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को बनाया गया है।



