
चमोली –
जोशीमठ के दूरस्थ गांव डुमक की जशोदा देवी पत्नी बटन सिंह उम्र 70 की अचानक तबियत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने 8 किलोमीटर डंडी के सहारे पैदल कलगोठ गांव सड़क तक लाया गया। कलगोठ से जिला अस्पताल गोपेश्वर लगभग 80 किमी है ग्राम प्रधान यमुना देवी व राजेद्र भंडारी, गोविन्द सनवाल का कहना सड़क के अभाव में आज भी डुमक के ग्रामीणों को बीमार, बुजुर्गो, प्रसूता महिला को जिला अस्पताल पहुंचने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
उल्लेखनीय है पूर्व मै डुमक – कलकोठ के ग्रामीणों ने एक से दो माह तक आंदोलन किया था लेकिन आज भी 8 से 10 किलो मीटर ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर है यहां आज भी लोग गावो मै बीमार हो या फिर कोई घटना हो इसी तरह लाने को मजबूर है ना तो इस क्षेत्र मै सड़क ही बनपाई ना स्वास्थय से संबंधित कोई सुबिधा है जब यहां के लोग कई वर्षो से सड़क के लिहे आंदोलित रहे है ।



