उत्तराखंड

गर्भवती महिलाओ को गर्भवस्थके दौरान विषेश शिविर का आयोजन किया जाएगा

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

ख़बर को सुनें

चमोली –

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद चमोली के द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा शिविर का उद्देश्य हर गर्भवती महिला का गर्भावस्था के दौरान शीघ्र पंजीकरण, गुणवत्ता पूर्वक प्रसव पूर्व देखभाल,और संस्थागत प्रसव को अनिवार्य रूप से करवाना है। जिसके तहत अत्यधिक घरेलू प्रसव वाले क्षेत्रों में आम जन समुदाय को संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित किए जाने हेतु स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से गर्भवति महिलाओ को समस्त चिकित्सीय सुविधायें,जांच एवं संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित किया जाना है।जिसमे जनपद के चिन्हित विकासखंडो में सर्वाधिक ग्रह प्रसव क्षेत्र के *माह अप्रैल 2026 हेतु  16 अप्रैल 2026 को गैरसैण ब्लॉक के बदिया सैण उपकेंद्र, 17 अप्रैल को धारा पानी उपकेंद्र, 17 अप्रैल देंवाल ब्लॉक के घेस, 18 अप्रैल को गैर सैण ब्लॉक के मैखोली उपकेंद्र, 21 अप्रैल को दसौली ब्लॉक के ईराणी उप केंद्र में, 22 अप्रैल को नंदा नगर घाट ब्लॉक के सितेल उप केंद्र,23 अप्रैल को थराली ब्लॉक के डाडरबगड़ उप केंद्र,में एवं 27 अप्रैल 2026 को थराली ब्लॉक के डूंगरी उप केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button