उत्तराखंड
आर्मी के वाहन दुर्घटना मै दो जवान घायल, एक स्थिति गंभीर

चमोली
गुरुवार को लगभग 11:20 बजे 112 पर सूचना मिली कि मंडल से आगे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है उक्त सूचना पर थाना गोपेश्वर से प्रभारी निरीक्षक तथा मय फोर्स एवं आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो मंडल से करीब 12 किलोमीटर आगे दिलों बैंड के करीब आर्मी वाहन संख्या 14C098 9014 जिसमें दो जवान सवार थे चालक का नाम जाबाज सिंह पुत्र जय भगवान सिंह जिला भिवानी राज्य हरियाणा उम्र 29 वर्ष हाल सिग्नल कंपनी एवं धवन सिंह उम्र 23 वर्ष सिग्नल कंपनी जोशीमठ में थे जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया चालक जांबाज सिंह के सिर पर हल्की चोट है तथा धवन के सर एवं शरीर पर गंभीर चोटें है जो अचेत अवस्था में है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है



