बद्रीनाथ और हेमकुण्ड साहिब यात्रा की तैयारियों को परखने धरातल पर उतरे एडीजी ए.पी. अंशुमान; ज्योतिर्मठ से माणा तक सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, स्टेकहोल्डर्स संग किया व्यापक मंथन

चमोली –
आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से बद्रीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिए नामित *अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री ए.पी. अंशुमान महोदय* अपने जनपद चमोली दौरे के दूसरे दिन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए।
दौरे की शुरुआत ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जहां बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने शंकराचार्य की डोली एवं गरुड़ भगवान की मूर्ति के बद्रीनाथ धाम तक पहुंचने की पारंपरिक प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की जो यात्रा का अभिन्न हिस्सा है।इसके बाद एडीजी महोदय ने *कोतवाली ज्योतिर्मठ का औचक निरीक्षण* कर पुलिसिंग के मानकों को परखा। कार्यालय,परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। लंबित माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण और फरियादियों के साथ विधिसम्मत व सौम्य व्यवहार के निर्देश दिए। “साफ वर्दी और सौम्य व्यवहार ही यात्री के मन में पुलिस की छवि बनाता है।” आपदा उपकरणों को हर समय ‘रेडी मोड’ में रखने को कहा।
यात्रा की तैयारियों को धरातल पर परखने के लिए एडीजी महोदय ने एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार के साथ ज्योतिर्मठ से लेकर श्री बद्रीनाथ धाम तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग के प्रमुख पड़ावों, पुलिस चौकियों एवं दुर्घटना संभावित संवेदनशील स्थलों का गहन जायजा लिया। पांडुकेश्वर के समीप स्थापित महत्वपूर्ण रजिस्ट्रेशन चेकिंग प्वाइंट एवं चौकी हनुमानचट्टी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक चल रहे निर्माण कार्यों एवं मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की तथा मास्टर प्लान से जुड़े अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण प्रणाली एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।इसके बाद कोतवाली बद्रीनाथ का निरीक्षण कर पुलिस जवानों से संवाद किया, उनका मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें जोश एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत बीआरओ गेस्टहाउस में स्टेकहोल्डर्स, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, बामणी गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं माणा गांव के प्रधान के साथ विस्तृत बैठक कर जमीनी समस्याएं एवं सुझाव सुने। बैठक के दौरान *स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों द्वारा गैस एवं ईंधन आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग एवं सड़क मार्ग पर स्थित स्लाइडिंग जोन के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। इसके अतिरिक्त सुझाव दिया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि 20:00 बजे से 04:00 बजे तक यात्रा संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए। हालांकि जिन यात्रियों की होटल में पूर्व से बुकिंग हो, उन्हें सत्यापन उपरांत रात्रि 23:00 बजे तक आवागमन की अनुमति प्रदान की जाए।* उपस्थित सुझावों पर एडीजी महोदय द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर प्रभावी एवं व्यवहारिक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्री सुविधाओं के तहत बद्रीनाथ एवं माणा क्षेत्र में पार्किंग तक1 का निरीक्षण कर वाहनों के सुचारु प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ने गोविन्दघाट स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर विधिवत मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने *गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह से भेंट कर आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा (23 मई से) की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की व पैदल मार्ग की सुरक्षा और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं पर जमीनी फीडबैक लिया।*दौरे के अंत में ज्योतिर्मठ में व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन, होटल व्यवसायियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं समस्याएं रखी गईं, जिन पर एडीजी महोदय ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवहारिक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान श्रीमती देवेश्वरी शाह (नगर पालिका ज्योतिर्मठ अध्यक्ष), ऋषि प्रसाद सती ( उपाध्यक्ष बीकेटीसी), ए0एस रावत (आईजी आईटीबीपी), अनूप नेगी ( ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ), भुवन चन्द्र उनियाल ( पूर्व धर्माधिकारी), के तारकेश्वर राव (ओसी बीआरओ), प्रोफेसर प्रीति कुमारी (प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ), किशोर पंवार ( पूर्व उपाध्यक्ष बीकेटीसी),सुनील पुरोहित (ईओ नगर पंचायत) नैन सिंह भंडारी ( व्यापार संघ अध्यक्ष ज्योतिर्मठ), अजय भट्ट ( होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ज्योतिर्मठ),राजेश मेहता ( होटल एसोसिएशन अध्यक्ष बद्रीनाथ), जयदीप मेहता ( अध्यक्ष व्यापार मंडल बद्रीनाथ), पीताम्बर दत्त मोल्फा (पूर्व प्रधान), धर्मेन्द्र चौहान ( प्रधान माणा), बलदेव मेहता ( पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीनाथ), डा जमुना रैवानी ( होटल व्यवसायी), मंदीप भंडारी ( सचिव व्यापार मंडल), बी डी मेहता ( होटल व्यवसायी), अंशुमन भंडारी ( होटल व्यवसायी) व अन्य मौजूद रहे।



