उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के हित में विधिक अभिभावक नियुक्ति पर जोर,जिला स्तरीय लोकल लेवल कमेटी की बैठक हुयी आयोजित

ख़बर को सुनें

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों की सहमति के आधार पर प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुये विधिक अभिभावकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए*

चमोली –

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निशक्त व्यक्तियों के लिए विधिक अभिभावक नियुक्त किए जाने तथा दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय लोकल लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों के हितों के संरक्षण एवं उनके समग्र कल्याण के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों की सहमति के आधार पर प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए पात्र मामलों में विधिक अभिभावकों की नियुक्ति कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तिमाही में इन मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि यह देखा जा सके कि दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन एवं अन्य सुविधाओं का उपयोग उनके हित में ही हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके जीवन स्तर में सुधार प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने अवगत कराया कि नेशनल ट्रस्ट पोर्टल के माध्यम से विधिक अभिभावक नियुक्त किए जाने हेतु कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सोनी पुत्री स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद के लिए श्री संतोष गैरोला को विधिक अभिभावक , विनोद प्रसाद पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद के लिए श्रीमती सविता देवी तथा श्री सुशील चंद्र रतूड़ी पुत्र स्वर्गीय मदन किशोर रतूड़ी के लिए श्री अनिल कुमार रतूड़ी को विधिक अभिभावक नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि समिति द्वारा नियुक्त विधिक अभिभावकों की कार्यप्रणाली की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन एवं अन्य आर्थिक सहायता का समुचित उपयोग उनके कल्याण में ही किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button