उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में हरित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

ख़बर को सुनें

चमोली –

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम में कल से कपाट खोल दिए जायेंगे उन्होंने कहा यात्रा को हरित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि धाम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, आवास एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा यातायात प्रबंधन के लिए भी प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है।उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शेष कार्यों को भी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित अनुभव प्रदान किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button