उत्तराखंड

कार्यशाला में कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, स्वच्छता मानकों का मूल्यांकन की दी जानकारी

शहरी विकास विभाग नेे गोपेश्वर में आयोजित की क्षमता विकास कार्यशाला

ख़बर को सुनें

चमोली –

शहरी विकास विभाग और नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गोपेश्वर में क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों की ओर से नगर पालिका और पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में क्षमता विकास और तकनीक के उपयोग से कार्य को सुगम और सरल बनाने की जानकारी दी।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला में जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों और दिशा निर्देशों की जानकारी देना और पालिका व पंचायतों की क्षमता विकास करना रहा। इस दौरान विषय विशेषज्ञों की ओर से अधिकारी और कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, स्वच्छता मानकों का मूल्यांकन तथा नवीन तकनीकों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्याशाला में स्वच्छता से जुड़ी बेहतर आदतों की जानकारी देते हुए नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय में भी जानकारी दी गई।कार्यशाला में प्रशिक्षक अभिषेक रौथांण, हेमलता, हामिद अंसारी, लोकेश, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पंत, अकबीर सिंह, शिखर सिंह और बीना नेगी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button