कुहेड मै बस की ट्रक टक्कर मै तीन घायल

चमोली –
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप एक ट्रक एवं यात्री बस की टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस एवं राहत-बचाव दल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु 108 सेवा की तीन एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई हैं। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय से एक मेडिकल टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।घटना में अब तक 4 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा जा रहा है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।



