उत्तराखंड

पोता स्कूल से घर नहीं लौटा, दहशत में बीती परिजनों रात: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लौटा दी परिवार के चहेरे पे मुस्कान

ख़बर को सुनें

चमोली –

एक स्थानीय निवासी द्वारा कोतवाली गैरसैंण में आकर सूचना दी गयी कि उनका 15 वर्षीय नाबालिग पोता दिनांक 13 मई को रोज की तरह सुबह स्कूल के निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली गैरसैंण में तत्काल *मु0अ0सं0-13/2026, धारा 137(2) BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण गैरसैंण पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों, रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार जानकारी जुटाई गई तथा तकनीकी माध्यमों से भी तलाश तेज की गई। इसके साथ ही जनपद के अन्य थानों/चौकियों को नाबालिग से जुडी जानकारी एवं फोटोग्राफ साझा कर अपने-अपने क्षेत्रों में तलाश करने हेतु अवगत कराया गया।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई रंग लाई और थाने पर सूचना मिलने के मात्र 24 घंटे के भीतर नाबालिग को *कर्णप्रयाग क्षेत्र* से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग के सकुशल मिलने पर भावुक परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही का सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त कया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button