उत्तराखंड

कंचनगंगा हिमस्खलन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं, स्थिति पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। संबंधित स्थान पर हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया, जिससे यातायात एवं आम जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button